Protests erupt outside Kasba Police station as 3 arrested in alleged Kolkata college gang rape
सिन्हा को फोन कर उन्होंने कहा है कि शाम को छह बजे चुनाव खत्म होने के बाद वह चुनाव आयोग के दफ्तर में आएंगे और ताला लगाएंगे। उन्होंने आयुक्त को फोन कर पूछा कि और कितने लोगों और का खून आपको चाहिए?
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को हो रहे पंचायत चुनाव के लिए मतदान के दौरान राज्य में बेलगाम हिंसा की बलि 15 लोग चढ़ चुके हैं। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा को चेतावनी दी है। सिन्हा को फोन कर उन्होंने कहा है कि शाम को छह बजे चुनाव खत्म होने के बाद वह चुनाव आयोग के दफ्तर में आएंगे और ताला लगाएंगे। उन्होंने आयुक्त को फोन कर पूछा कि और कितने लोगों और का खून आपको चाहिए?
शुभेंदु ने दावा किया कि उन्होंने चुनाव आयुक्त से कहा है कि आपने जितनी गैरकानूनी संपत्तियां खरीदी है उसकी सूची है। सबका हिसाब होगा।
उन्होंने राजीव सिन्हा को ममता बनर्जी का सुपारी किलर करार दिया है।